लातेहार, जुलाई 25 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में 11 और 18 अगस्त को सभी हल्का पंचायतों में राजस्व शिविर लगाया जाएगा। लातेहार डीसी संदीप कुमार ने बरवाडीह सीओ को शिविर कार्यक्रम जारी कर निर्देश दिया है। आदेश के अनुसार जमीन का दाखिल खारिज, लगान रसीद और सीमांकन सहित अन्य राजस्व संबंधित समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन के लिए 11 अगस्त को हल्का एक से लेकर पांच तक के पंचायतों में शिविर लगाया जाएगा। वहीं 18 अगस्त को हल्का 6 से लेकर हल्का 10 तक राजस्व शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- Latehar News: दाखिल-खारिज को लेकर 11 व 18 अगस्त को लगेंगे विशेष राजस्व शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...