Latehar News: बरवाडीह में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशानी
लातेहार, नवम्बर 29 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में बिजली तार में मेंटनेंस का कार्य होने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं रहने से लोगो को काफी परेशानी हुई। बिजली आधारित दुकानें प्रभावित हो गई। विद्युत विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं को यह सूचना दी गई थी कि रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर अपराह्न 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी,लेकिन पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे ही बिजली काट दी गई। वहीं तीन बजे की जगह शाम पांच बजे के बाद बिजली बहाल की गई। इस पर कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर बिजली नहीं देकर उपभोक्ताओं को ठगा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.