Latehar News: बरवाडीह में बारिश के अभाव में धान रोपाई प्रभावित
लातेहार, अगस्त 1 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में पर्याप्त बारिश के अभाव में धान की रोपाई प्रभावित हो गई है। इस वर्ष बारिश के अब तक दगा देने से धान की फसल को लेकर किसान काफी चिंतित दिख रहे हैं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार बरवाडीह में अब तक लगभग 18 प्रतिशत ही धान की रोपाई हो पाई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धान की रोपाई की क्या स्थिति है।
किसानों की चिंताएं किसान भोला यादव,अशर्फी यादव, सुरेश यादव आदि किसानों ने बताया कि धान की बिचड़े तैयार हो गए हैं। खेत की जुताई भी करके रखा गया है, बस बारिश होने का इंतजार है,लेकिन बारिश के अभाव में धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। कई किसानों के धान के बिचड़े भी अब पीले पड़ने लगे हैं। आहर, तालाब में भी इतना पानी जमा नहीं हुआ है, जिससे पटवन कर धान की रोपाई की जा सके। किसानों ने कहा कि ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.