लातेहार, नवम्बर 1 -- मंदिर से चांदी का मुकुट और शेषनाग चोरी Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह पहाड़ी शिव मंदिर में शनिवार की रात चोरों ने माता पार्वती के चांदी की मुकुट और शेषनाग की चोरी कर ली। जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रूपये आंकी की गई है। घटना की सूचना पाकर प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी रामलखन वर्णवाल पुलिस बल के साथ रविवार सुबह मंदिर पहुंचे । पुलिस ने पुजारी गिरधारी मिश्र और मृत्युंजय मिश्रा से घटना के बारे में जानकारी ली और चोरी की वारदात की जांच शुरू की। जिस चोर ने मंदिर में रात में घुस कर मां पार्वती की चांदी की मुकुट और शेषनाग की चोरी की,लगी सीसीटीवी में उक्त चोर कैद हो गया है,जो अपने मुंह को कपड़े से ढांक हुआ था। चोरी करने से पहले उक्त चोर ने मां पार्वती को गोड़ भी लागा था। मंदिर के पुजारी मृत्युंजय मिश्रा उर्फ बलू मिश्रा...