लातेहार, सितम्बर 16 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के चमरडीहा -लंका,मंगरा और चेंचा यादव टोला में सड़क का निर्माण कार्य काफी दिन से बंद है। ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। वहीं समय पर दोनों सड़क का निर्माण पूरा होने पर भी ग्रहण लग गया है। ग्रामीणों ने बताया कि चमरडीहा -लंका -मंगरा सड़क का निर्माण लगभग दो महीने से बंद कर रखा गया है। ठिकेदार जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने में उतना रुचि नहीं दिखा रहा है। वहीं चेंचा में भी करीब छह महीने से सड़क निर्माण कार्य बंद है। किस कारण दोनों सड़क का निर्माण ठिकेदार के द्वारा बंद कर दिया गया है,ग्रामीणों को इसका पता नहीं चल पा रहा है। यह भी पढ़ें- Latehar News: बरवाडीह में दो सड़क निर्माण बंद, ग्रामीण परेशान ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है।...