लातेहार, जुलाई 7 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में सोमवार को लगभग दिनभर बारिश होती रही। अच्छी बारिश होने पर किसान खेती कार्य मे जुट गए हैं। बारिश से खेत मे अच्छी नमी अब आ गई है। धान, मकई आदि के बीज के लिए किसान काफी परेशान हैं। उन्हें बाजार से ऊंचे मूल्य पर बीज खरीदने की विवशता बन गई है, क्यो कि अब तक कृषि विभाग में किसी प्रकार का बीज सरकार की ओर से आपूर्ति नही की जा सकी है। किसान सुरेश यादव,अशरफी यादव आदि किसानों ने बताया कि विभाग में बीज नही आने से सबसे ज्यादा गरीब किसानों को दिक्कत हो रही है। इधर प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव ने बताया कि बीज की मांग की गई है। अब तक बीज की आपूर्ति नही हो पाई है। बीज जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...