Latehar News: बरवाडीह में जर्जर छठ घाट से व्रतियों को होगी परेशानी
लातेहार, नवम्बर 1 -- जर्जर छठ घाट से व्रतियों को परेशानी की आशंका Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह आदर्शनगर मुख्य नदी के जर्जर छठ घाट की इस वर्ष भी मरम्मत की संभावना कम दिख रही है। इस वर्ष भी व्रतियों को जर्जर छठ पर परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस जर्जर छठ घाट की तरफ जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का ध्यान दिलाया गया था,लेकिन बावजूद मरम्मत कराने के लिए कोई सुन गुण नहीं दिख रहा है। कई लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आदर्शनगर नदी मुख्य छठ घाट है। इस घाट पर सैकड़ों व्रती छठ महा पर्व करने जायेंगे। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। छठ महा पर्व के अब लगभग 15 दिन ही बचे हैं। छठ घाट करीब 20 वर्षों से जर्जर है। कई जगह घाट टूट गए हैं। व्रतियों को खाली पैर में जर्जर घाट काफी तकलीफ भी देगा। ब तक जर्जर छठ घाट की मरम्मत नहीं होने से व्यवस्था पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.