लातेहार, नवम्बर 10 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह आदर्शनगर नदी और देवरी नदी छठ घाट की सफाई तेज हो गई है। दोनों छठ घाट नदी में जेसीबी से सफाई कराई जा रही है। छठ घाट पर काफी गंदगी है। छठ घाट समिति सफाई में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रही है। छठ घाट पर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए टेंट भी लगाना शुरू हो गया है। छठ समिति अध्यक्ष पंकज गुप्ता और कन्हाई प्रसाद ने बताया कि खड़ना तक हरहाल में छठ घाट और नदी की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। टेंट और लाइट भी उस समय तक लग जाएंगे । नदी घाट पर बालू कम है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: छठ घाटों को संवारने में प्रशासन व पूजा समितियां मुस्तैद, कई घाटों में अब गंदगी का अंबार सबसे ज्यादा आदर्शनगर छठ घाट पर बालू की किल्लत है। दूसरे नदी से बालू मंगाकर घाट पर बिछाया जाएगा। अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि...