लातेहार, अगस्त 4 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में बारिश होते ही बिजली गुल होना आम बात हो गई है। मंगलवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे जैसे ही बारिश शुरू हुई,बत्ती गुल हो गई। शाम तक बिजली नहीं आई थी। ऐसा हमेशा होता है। किस वजह से बत्ती गुल हुई,इसे स्पष्ट रूप से विद्युत विभाग द्वारा नहीं बताया गया। बिजली नहीं रहने से लोग काफी परेशान थे। लोगों का कहना है कि हूँटार फीडर के गांवों में बिजली की ज्यादा समस्या रहती है। जबकि इस फीडर में स्थानीय विधायक का भी घर है, लेकिन बावजूद बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों को जूझना पड़ रहा है। विद्युत सहायक अभियंता से इस बारे में संपर्क नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...