लातेहार, अक्टूबर 9 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में कई लोगों का राशन कार्ड रद्द होने की सूचना मिली है। राशन कार्ड के सदस्यों में इसे लेकर नाराजगी देखी जा रही है। बताया जाता है कि कार्ड में अंकित किसी एक सदस्य आयकर के दायरे आदि में आ गए थे। कार्ड में शामिल वैसे सदस्यों ने खाद्य आपूर्ति विभाग को आवेदन देकर अपना नाम राशन कार्ड से काटने का निवेदन किया था,लेकिन विभाग के द्वारा संबंधित व्यक्ति का नाम नहीं काट कर पूरे राशन कार्ड को ही डिलीट कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...