Latehar News: बरवाडीह मंदिरों में 8 बार हो चुकी है चोरी की घटनाये
लातेहार, नवम्बर 2 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के पहाड़ी मंदिरों में अब तक लगभग आठ बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। मंदिर में वर्षों से चोरी की वारदात करने वाले चोर कौन हैं, जो अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है। अब तक उन चोरों के बारे में पता नहीं चल पाया है। जो अपने आप में एक बड़ा सवाल भी बन गया है। चोरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के कारण ही मंदिर में एक के बाद दूसरी चोरी की घटना को अंजाम देने में उक्त चोर सफल हो रहे हैं। इसे लेकर लोगों में घोर नाराजगी भी देखी जा रही है। मंदिर के पुजारी गिरधारी मिश्रा ने बताया कि चोरों ने पहाड़ी शिव मंदिर से मां पार्वती के मुकुट आदि आभूषण को अब तक दो बार चोरी की है। इसके अलावे पहाड़ी हनुमान मंदिर में प्रतिमा की आंख और दो बार दान पेटी से पैसे की चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.