Latehar News: बरवाडीह के लापता युवक यूपी में मिला
लातेहार, अक्टूबर 17 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अहिरपुरवा के लापता युवक सूरज कुमार 20 वर्ष को यूपी से सकुशल बरामद कर लिया है। उक्त युवक यूपी के दो घाट थाना क्षेत्र में काम कर रहा था। बता दे कि अहिरपुरवा के परमेश्वर राम के उक्त पुत्र 18 सितंबर को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस को तकनीकी तंत्र से उस युवक के यूपी में रहने के बारे में पता चला । पुलिस ने परिजन को साथ लेकर यूपी गई और वहां की पुलिस के सहयोग से युवक सूरज को सही सलामत खोज निकाल कर बरवाडीह लाई। सूरज की मां ने बताया कि शुक्रवार को थाना पुलिस ने उन्हें सूरज को सकुशल सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.