लातेहार, अक्टूबर 22 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के आदर्शनगर के मुख्य नदी छठ घाट वर्षों से जर्जर है। कई जगह छठ घाट टूटे हुए हैं,लेकिन उसकी मरम्मत कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है कि करीब 20 दिनों के बाद छठ महापर्व है। इस नदी छठ घाट पर सबसे ज्यादा व्रती छठ पूजा करते हैं। इस छठ घाट का निर्माण पूर्व मंत्री स्व़ यमुना सिंह के द्वारा करीब 20 साल पहले कराया गया था। उसके बाद से इस छठ घाट की मरम्मत भी नहीं हुई है। जबकि वर्षों से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से लोग इस जर्जर छठ घाट की मरम्मत कराने की मांग करते आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि नदी के एक तरफ अभी तक घाट का निर्माण नहीं हो पाया है। यदि छठ महापर्व के पहले जर्जर छठ घाट की मरम्मत नहीं कराई गई तो इस वर्ष भी व्रतियों को छठ के दौरान काफी...