लातेहार, जुलाई 31 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह कब बनेगा अनुमंडल, लोगों के लिए अब बड़ा सवाल बन गया है। यह भी लोग अब सवाल उठाने लगे हैं कि आखिरकार बरवाडीह को अनुमंडल बनाने के लिए जरूरी कागजातों को अंतिम रूप क्यों नहीं दिए जा रहे हैं। लोग इसे लेकर मायूस दिख रहे हैं।फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र ठाकुर, डब्लू, विनोद ,बबलू प्रसाद सहित कई लोगों ने बताया कि बरवाडीह को अनुमंडल का दर्जा दिलाने की मांग नेता के द्वारा सरकार से तो की जाती है, लेकिन जो आवश्यक कागजात मांगे जाते हैं, उसे उपलब्ध कराना चाहिए था। झारखंड राज्य अलग हुए 26 साल हो गए। उसी समय से बरवाडीह को अनुमंडल बनाने की मांग भी हो रही है,लेकिन अब तक लोगों की इस महत्वपूर्ण मांग को अधर में लटका कर रखा गया है। उन लोगों ने कहा कि बरवाडीह में अनुमंडल स्तरीय कुछ विभाग भी ...