Latehar News: बरवाडीह : 9 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
लातेहार, सितम्बर 10 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह पुलिस ने गुरुवार को रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे अंडरपास के निकट छापामारी कर 9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में बरवाडीह के विमलेश कुमार सिंह और मिथुन कुमार शामिल हैं। बरवाडीह एसडीपीओ बीरेंद्र कुमार राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों तस्कर ब्राउन शुगर लेकर पहड़तली की ओर बेचने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित की। थाना प्रभारी अनुराग कुमार सहित में दोनों तस्करों की घेराबंदी की गई। इसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उन दोनों के पास ब्राउन शुगर मिला। उन्होंने बताया कि उक्त तस्कर ब्राउन शुगर को गढ़वा रोड से बरवाडीह लाकर बेचते थे। ---------नहीं रुक रहा ब्राउन सुगर का कारोबारबरवाडीह। बरवाडीह में पुलिसिया कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.