लातेहार, जुलाई 25 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के स्कूलों में चार महीने से एमडीएम की राशि का भुगतान नही हुआ है। राशि के अभाव में शिक्षकों को एमडीएम चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। जो स्थिति बन रही है, कई स्कूलों में कभी भी एमडीएम बंद होने की संभावना बन गई है। कई स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि अप्रैल से लेकर जुलाई अब तक एमडीएम की राशि नही मिली है। राशि के अभाव में एमडीएम चलाना मुश्किल सा हो गया है। दुकानदार अब उधार सामान देने में आनाकानी करने लगे हैं। हजारों रुपये एमडीएम का बाकी विभाग के पास चल रहा है। बीआरसी केंद्र ने भी चार महीने से एमडीएम राशि भुगतान नही होने की पुष्टि की है। कहा कि अब तक सिर्फ चार दिन के एमडीएम राशि स्कूल समिति के खाते में भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...