लातेहार, सितम्बर 29 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत के बतातकला गांव का बथनाही टोला आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। करीब पन्द्रह से बीस घरों की आबादी वाले इस टोले में विकास योजनाओं के दावे धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नल-जल योजना के नाम पर केवल एक पाइप का एंगल खड़ा किया गया है। अब तक जलमीनार का निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि टोले तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क भी नहीं है। बरसात के दिनों में आवागमन में काफी परेशानी होती है। पूरा सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाता है। गांव में किसी के पास बाइक भी नहीं है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर उनको खटिया पर टांग कर ले जाते हैं। पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण आज भी च...