Latehar News: बंदर के हमले में युवक घायल
लातेहार, अक्टूबर 14 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। विभागीय एनआईसी के समीप बीते मंगलवार की शाम एक बंदर ने नोचकर बेतला के युवक मकसूद आलम को बुरी तरह से घायल कर दिया। इस बारे में भुक्तभोगी मकसूद ने बताया कि बीते मंगलवार को एनआईसी के पास रोड किनारे बैठा था। तभी पास में उछल-कूद कर रहे एक बंदर उसपर अचानक झपट पड़ा और बाएं हाथ और पैर में नोंच कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बाद में इसकी सूचना मिलने पर परिजनों ने घायल मकसूद को बरवाडीह सीएचसी में ईलाज कराया। इधर वनपाल सह कॉम्प्लेक्स प्रभारी संतोष सिंह ने पर्यटकों व आमजनों से वन्यजीवों को किसी भी सूरत में खाना नहीं खिलाने तथा उनके साथ छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.