Latehar News: फुलसु से श्रद्धालुओं का जत्था बाबाधाम रवाना
लातेहार, अगस्त 14 -- Latehar News: बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के टोंटी, लाटु व फुलसु गांव से कांवरियों का जत्था शुक्रवार को सुरक्षित वाहन से बाबाधाम देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं का जत्था सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करेगा और पवित्र गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेगा। यहां सभी कांवरिए सावन की सोमवारी के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद बासुकीनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद घर लौटेंगे। यात्रा के पूर्व सभी ने गांव के देव देवालयों में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। यात्रा में टोंटी से कामेश्वर प्रजापति, पवन यादव, तुलसी प्रजापति, दामोदर यादव, यशवंत कुमार, जनार्दन यादव व दिनेश यादव सहित लाटु-फुलसु से सुनील कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.