लातेहार, सितम्बर 4 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। संत जोसेफ विद्यालय परिसर स्थित फादर मैकनामारा स्टेडियम में शुक्रवार को एकदिवसीय छेछाड़ी जेसुइट मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का विवरण बालक वर्ग अंडर-14 श्रेणी में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में संत जोसेफ उच्च विद्यालय महुआडांड़, संत जेवियर मध्य विद्यालय पकरीपाठ, संत लिवन्स मध्य विद्यालय तुन्दटोली एवं संत मेरीज मध्य विद्यालय चीरोपाठ की टीमों ने हिस्सा लिया।

बच्‍चों का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संत जोसेफ उच्च विद्यालय, महुआडांड़ की टीम ने विजेता बन...