लातेहार, सितम्बर 26 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड केक बरवाटोली पंचायत के बेतर गांव में रामचंद्र चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज के समीप सरना युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। मौके पर गांव के पाहन ने विधिवत भूमि पूजन कराया। प्रखंड प्रमुख मनीषा उरांव, मुखिया शकुंतला देवी व बलसोकरा पंचायत की मुखिया झामको मुंडा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मौके पर प्रमुख मनीषा उरांव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। खेल अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करता है। उद्घाटन मैच सरना नवयुवक संघ गुड़गुड़जाड़ी, मांडर और राजू ब्रदर्स शमीमा कंपनी, बंगाल उत्तर 2...