Latehar News: फुटबॉल टूर्नामेंट में पांडेयपुरा की टीम ने मांजर को 3-0 से हराया
लातेहार, सितम्बर 5 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर मैदान में बानपुर कमेटी की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र पाठक उर्फ बल्ली पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर,फीता काटकर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लातेहार में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि खिलाड़ियों को उचित मंच और बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। उद्घाटन मैच पांडेयपुरा और एमजीआर बालक टीम मांजर के बीच खेला गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: कुजू में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ रोमांचक मुकाबले में पांडेयपुरा की टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.