लातेहार, जुलाई 25 -- Latehar News: बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में जागृति क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राम, थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, जिला परिषद सदस्य रमेश राम, देवनंदन प्रसाद एवं सोनू प्रजापति ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया।

कार्यक्रम का महत्व इस अवसर पर विधायक प्रकाश राम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व का सबसे लोकप्रिय खेल है। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत सामान्य बात है, इसलिए सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेने की अपील करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य और रोजगार की अप...