लातेहार, जुलाई 25 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में कुछ कम्प्यूटर दुकान वालों द्वारा फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने की सूचना मिली है। बताया जाता है कि कई ग्रामीणों को बरगलाकर मोटी रकम लेकर कम्प्यूटर से जन्म प्रमाणपत्र बनाकर दे दिया जा रहा है। जब संबंधित ग्रामीण बच्चों का आधार कार्ड बनाने आदि जरूरी कार्य के लिए विभाग में जा रहे हैं। उक्त जन्म प्रमाणपत्र ऑनलाइन शो नहीं कर रहा है, तब उन्हें इसका पता चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...