Latehar News: प्रोजेक्ट जेएआई के दूसरे बैच में लातेहार के अधिवक्ता ऋषभ रंजन चयनित
लातेहार, अक्टूबर 31 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की पहल पर संचालित प्रोजेक्ट जेएआई (जस्टिस एक्सेस इनिशिएटिव) के दूसरे बैच में लातेहार के युवा अधिवक्ता ऋषभ रंजन का चयन जिला प्रतिनिधि के रूप में हुआ है। वे लातेहार सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार के पुत्र हैं। छह माह के इस कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों से पांच वर्ष से कम अनुभव वाले युवा अधिवक्ताओं का चयन किया गया है। इसकी शुरुआत 30 अक्टूबर से हुई है। चार चरणों में होने वाले प्रशिक्षण में अधिवक्ता नैतिकता, व्यावसायिक आचरण, प्रभावी पैरवी और कानूनी सहायता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के तहत एसिड अटैक पीड़ितों, घरेलू हिंसा से प्रभावित लोगों, अनुसूचित जाति-जनजाति, वंचित बच्चों और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.