लातेहार, अगस्त 5 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार बुधवार को लातेहार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची एवं एएसडीडी सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है। यह भी पढ़ें- Pakur News: मतदाता सूची के प्रारूप का औपचारिक प्रकाशनमतदाता सूची का निरीक्षण इस अवसर पर डीसी ने लातेहार प्रखंड के चार मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर प्रारूप मतदाता सूची एवं एएसडीडी सूची के प्रकाशन की स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 209 (मध्‍य विद्यालय लातेहार बाजार पूर्वी भाग), मतदान केंद्र संख्या 210 (मध्‍य विद्यालय लातेहार बाजार पश्चिम भाग), मतदान केंद्र संख्या 223 (उत्क्रमित उर्दू मध्‍य विद्यालय इचाक पू...