लातेहार, सितम्बर 5 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय हुंडरू में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों एवं बच्चों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इसके बाद केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया गया और खुशियां मनाई गईं। बच्चों को विशेष भोजन कराया गया तथा विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाध्यापक हीरा प्रसाद यादव ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देना जरूरी है। सहायक शिक्षक संजीव कुमार चंद्र ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चे समाज और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: संत गेब्रिएल उच्च विद्यालय मे...