Latehar News: प्रमुख जलप्रपातों पर पर्यटक मित्र और होमगार्ड तैनात हों : प्रतुल
लातेहार, अक्टूबर 27 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेरहंज के डाटम-पातम जलप्रपात में दो युवकों की डूबने से हुई मौत पर शोक जताया है। उन्होंने राज्य सरकार से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लातेहार के पातम-डाटम, लोध जलप्रपात, घाघरी, मिर्चईया और अन्य प्रमुख जलप्रपातों पर पर्यटक मित्रों व होमगार्ड जवानों की नियमित तैनाती होनी चाहिए। खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग, प्रशिक्षित गोताखोर और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.