Latehar News: प्रज्ञा केंद्र में अवैध उगाही की शिकायत पर जांच करने बरवाडीह पहुंचे एसडीएम
लातेहार, अगस्त 14 -- Latehar News: बरवाडीह। लातेहार एसडीएम दिनेश कुमार शुक्रवार को बरवाडीह पहुंचे। उन्होंने एसबीआई बैंक रोड स्थित एक प्रज्ञा केंद्र का निरीक्षण किया।बताया गया कि उक्त प्रज्ञा केंद्र के संबंध में अवैध उगाही किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद एसडीएम जांच के लिए बरवाडीह पहुंचे। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने बरवाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहां कि प्रज्ञा केंद्र से संबंधित शिकायत की जांच चल रही है।शिकायत प्राप्त होने के बाद ही मामले की जांच के लिए बरवाडीह आना हुआ है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.