लातेहार, अक्टूबर 24 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से महुआडांड़ स्थित प्रोजेक्ट हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद और विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण नगेशिया शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को पोलियो से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। मौके पर पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद ने कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव के लिए जागरूकता और समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। बच्चों को निर्धारित समय पर पोलियो की खुराक दिलाना अभिभावकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: पोलियो उन्मूलन का संदेश लेकर निकली त...