लातेहार, अगस्त 8 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पेशरार का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। विद्यालय के सभी आठ कमरे जर्जर हैं, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान कमरों की छत से पानी टपकने लगता है, जिससे बच्चों को कक्षा में दुबककर बैठना पड़ता है और पढ़ाई बाधित होती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. फारूक आलम ने बताया कि सभी कमरों में पानी का सीपेज होता है। बारिश के समय पानी रोकने के लिए बर्तन रखना पड़ता है। उन्होंने बताया कि छत का प्लास्टर भी लगातार टूटकर गिर रहा है, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। विद्यालय कार्यालय के समीप स्थित एक कमरे के नीचे मिट्टी का कटाव हो गया है, जिससे उसके गिरने की आशंका बनी हुई है। सीपेज के कारण मध...