Latehar News: पेड़ों की छंटाई से लातेहार शहर में बिजली आपूर्ति बाधित, पूर्व सूचना नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी
लातेहार, जुलाई 6 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। बरसात के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिजली विभाग द्वारा शहर में बिजली लाइनों से सटी पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराई जा रही है। इस कार्य के कारण शहर के कई इलाकों में पिछले कुछ घंटों से बिजली सेवा बाधित रही। कनीय विद्युत अभियंता विकास कुमार ने बताया कि जहां-जहां छंटाई का कार्य पूरा हो रहा है, वहां बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल करकट फीडर से बिजली आपूर्ति बंद है। इधर स्थानीय निवासी विजेंद्र कुमार, सुमित कुमार, सुशील कुमार और मनोज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि विभाग बिजली कटौती की पूर्व सूचना नहीं देता, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Dumka News: दुमका में रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम हुआ सुहाना,उम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.