लातेहार, जुलाई 14 -- Latehar News: लातेहार प्रतिनिधि। एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल ई-20 होने को लेकर जिले के पंप संचालकों ने बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया है। इसके तहत पंप परिसर में पेट्रोल ई-20 का बैनर-पोस्टर लगाकर पंप संचालक ग्राहकों में फैली भ्रांतियों को दूर करने की कोशिश में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- जिले में ई-20 पेट्रोल पर कोई विवाद नहीं, लोगों में असमंजस की स्थितिपेट्रोल ई-20 के लाभ अभियान के तहत ग्राहकों को पेट्रोल ई-20 की विशेषताओं और इसके उपयोग से होनेवाले लाभों के बारे में जानकारी दी जा रही है। बैनरों के जरिए ग्राहकों को बताने की कोशिश की जा रही है कि ई-20 पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल और 80 फीसदी पेट्रोल का मिश्रण होता है, जो कि पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काफी मददगार साबित है। यह भी प...