Latehar News: पूर्व शिक्षक व पूर्व छात्र को दी गई श्रद्धांजलि
लातेहार, नवम्बर 10 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। नेतरहाट आवासीय विद्यालय परिसर में विद्यालय के भूतपूर्व कृषि शिक्षक मल्लिक हबीब गुफरान तथा वर्ष 1965 बैच के पूर्व छात्र डॉ. दिनेश रंजन के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। विद्यालय परिवार ने दोनों दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। प्राचार्य संतोष कुमार ने बताया कि गुफरान वर्ष 1996 में विद्यालय में कृषि शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। विद्यालय परिवार ने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नवोदय विद्यालय बेगूसराय के पूर्व प्राचार्य मलिक हबीब गुफरान नहीं रहे, शोक की लहर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.