लातेहार, सितम्बर 9 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के प्रथम वन एवं पर्यावरण मंत्री और मनिका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व0 यमुना सिंह की 16वीं पुण्यतिथि बुधवार को राजा मेदनी राय कॉलेज परिसर में मनाई गई । स्व 0 यमुना सिंह की पुत्री एवं भाजपा नेत्री मंजू देवी ,जिप सदस्य संतोषी कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ,पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार, कॉलेज कर्मी राजेंद्र शर्मा सहित अन्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर लोगों ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व 0 यमुना सिंह को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके जनहित कार्यों के लिए वह सदैव लोगो को याद आते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...