लातेहार, अक्टूबर 6 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने मंगलवार को बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गणेशपुर,बलबल, मूरपा समेत कई गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की जमीनी स्थिति से अवगत हुए। ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री के समक्ष जमीन संबंधी समस्याओं के साथ साथ पुल निर्माण समेत कई स्थानीय समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इन समस्याओं के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद केएन त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को हो ...