Latehar News: पूजा में भीड़ के दौरान सतर्क रहें महिलाएं, बच्चों और जेवरात का रखें ध्यान : अशोक
लातेहार, अक्टूबर 18 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार गुप्ता उर्फ बुट्टा ने पूजा के दौरान माता-बहनों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महाअष्टमी और नवमीं के दिन पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में बच्चों के गुम होने और असामाजिक तत्वों द्वारा जेवरात की छिनतई की आशंका बनी रहती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि पूजा के दौरान अपने बच्चों, सामान और गहने-जेवरात का विशेष ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों को अकेला न छोड़ें तथा कीमती आभूषण पहनकर निकलने से बचें। हाल ही में शहरी क्षेत्र में एक महिला से जेवरात की छिनतई की घटना सामने आने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है।इधर, यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: महाअष्टमी में महागौरी को खोईचा देने उमड़ी महिलाओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.