लातेहार, सितम्बर 21 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरना भवन में सोमवार को कर्म पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए। कर्म गीतों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन से सरना भवन परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत बैगा द्वारा विधि-विधान से कर्म पूजा कराकर की गई। इसके बाद विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने पारंपरिक कर्म गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। महिला-पुरुष कर्म गीतों की धुन पर देर तक झूमते रहे। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Ghumla News: बसिया में 320 खोड़हा दलों के नृत्य से करमामय हुआ सरना मैदानकर्मा पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथ...