Latehar News: पुलिस सभा में कर्मियों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान
लातेहार, अक्टूबर 6 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन में मंगलवार को एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। सभा में जिले के पुलिसकर्मियों ने अपनी व्यक्तिगत और सेवा संबंधी समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। एसपी ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया और अन्य मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस सभा के दौरान एसपी ने पिछली पुलिस सभा में पुलिसकर्मियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिस सभा का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों के कल्याण को बढ़ावा देना और कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का समाधान करना है। उन्होंने कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.