Latehar News: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
लातेहार, अक्टूबर 21 -- शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि Latehar News: लातेहार,संवाददाता। पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीसी संदीप कुमार और एसपी कुमार गौरव ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों तथा जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। डीसी श्री कुमार ने कहा कि पुलिस संस्मरण दिवस देश की सुरक्षा और समाज की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को याद करने का अवसर है। शहीद पुलिसकर्मियों का साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि पुलिस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.