लातेहार, अक्टूबर 18 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह पुलिस ने सुदूरवर्ती क्षेत्र में संचालित एक अवैध ईंट भट्ठे में बाहर से आए संदिग्ध करीब 100 लोगों को शुक्रवार की रात ट्रेन से कथित उतर प्रदेश भेज दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रखंड के एक ईंट-भट्ठे में काम करने के लिए करीब 100 महिला, पुरुष और बच्चे आए हुए हैं। इतनी ज्यादा संख्या में उन्हें आने से पुलिस प्रशासन को उनके बारे में कुछ संदेह उत्पन्न हो गया । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन सभी लोगों को अपने कब्जे में ले लिया और पूछताछ की। उन लोगों ने पुलिस को बताया कि उनका घर यूपी के मुरादाबाद में है, उन लोगों को ईंट भट्ठा में काम करने के लिए लाया गया है। वे लोग अपना कोई आधार कार्ड आदि संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं किए। प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी रामलखन वर्णवाल न...