Latehar News: पुलिस एसोसिएशन ने लगाया नेत्र जांच शिविर
लातेहार, अक्टूबर 29 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सौजन्य से गुरुवार को लातेहार में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों की आंखों की जांच की गई और जरूरत के अनुसार चश्मा उपलब्ध कराया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ आंखों की बीमारियों के प्रति जागरूक करना था। पुलिस एसोसिएशन की लातेहार शाखा के उपाध्यक्ष जगत प्रकाश ने बताया कि जिले के एसोसिएशन पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की ओर से लंबे समय से जनकल्याण के उद्देश्य से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित करने का आग्रह किया जा रहा था। इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रांतीय शाखा से चर्चा की गई। उनके मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जांच और चश्मे की सुविधा उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.