लातेहार, सितम्बर 19 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। वनाधिकारियों के विभागीय कार्यों से बाहर चले जाने की वजह से इसवर्ष 18 सितंबर को पीटीआर में विश्व बांस दिवस नहीं मनाया जा सका। नतीजतन बीते शुक्रवार को बेतला में सन्नाटा पसरा रहा। इसबारे में बेतला के वनपाल सह कॉम्प्लेक्स प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि विभाग से इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं था।ऐसे में बिना कोई विभागीय आदेश के बांस दिवस मनाया जाना संभव नहीं था।यहां बता दें कि बांस रोपण को बढ़ावा देने के लिए पीटीआर में हरेक वर्ष 18 सितंबर को विश्व बांस दिवस का उत्सव मनाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...