लातेहार, जुलाई 26 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार के सांस्कृतिक कला केंद्र में अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- विद्या भारती सम्मेलन में संस्कारयुक्त शिक्षा पर दिया जोरकार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रामायण पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दसवीं कक्षा के छात्र तेजस ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उपेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में आशीष कुमार पांडेय ने पीटीसी के गठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और अभिभावकों की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद अध्यक्षीय संबोधन में प्रभारी प्राचार्य रामायण पासवान ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्य...