लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। बेतला पंचायत सचिवालय में बुधवार को आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में पावर कट की समस्या बहुत बड़ी बाधा साबित हुई।शिविर के दौरान बिजली के अभाव में कम्प्यूटर ऑपरेटरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।वहीं शिविर में मौजूद डीटीओ उमेश मंडल ने सचिवालय में जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के प्रति चिंता व्यक्त की और बिजली के बिना शिविर में निष्पादन कार्य प्रभावित होने की बात बताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...