लातेहार, अक्टूबर 4 -- Latehar News: लातेहार। शहर के पहाड़पुरी रोड में शनिवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान शहीद चौक निवासी विनीत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विनीत बाइक से पहाड़पुरी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए। परिजन घायल को सदर अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...