Latehar News: पहाड़पुरी में समिति ने गणेश पूजा की तैयारी पर की चर्चा
लातेहार, सितम्बर 4 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। श्री गणेश पूजा समिति पहाड़पुरी अमवाटिकर की बैठक पहाड़पुरी में आयोजित की गई। अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष मोहन राम ने की। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष भी भगवान गणेश की पूजा-अर्चना धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी 14 सितंबर को गणेश पूजा महोत्सव मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पूजा को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। उपस्थित लोगों ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर समिति के सदस्यों ने कहा कि गणेश पूजा क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: गणेश पूजा को लेकर पंडाल का निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.