Latehar News: परहिया टोला में जल संकट गहराया, आदिम जनजाति परेशान
लातेहार, जुलाई 12 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। कामता पंचायत अंतर्गत चटुआग एवं दामोदर के परहैया टोला सहित आसपास के गांवों में पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। जलमीनार एवं नल-जल योजनाओं के बंद होने से आदिम जनजाति (पीवीटीजी) एवं एसटी समुदाय के दर्जनों परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने चटुआग के परहैया टोला, दामोदर के परहैया टोला, हिसरी एवं जोबिया गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि चटुआग के परहैया टोला में लगाया गया जलमीनार पिछले 15 दिनों से खराब पड़ा है, जो पूरे टोले का मुख्य जल स्रोत था। वहीं नल-जल योजना भी दिन में मात्र एक-दो घंटे चलती है, जिससे एक बाल्टी पानी भी भर पाना मुश्किल हो जाता है। दामोदर के परहैया टोला में भी नल-जल योजना लंबे समय से बंद है। मोटर और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.