Latehar News: पंसस अयूब ने किया सीएचसी का दौरा, जल्द चिकित्सक नियुक्ति की मांग की
लातेहार, अगस्त 3 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा के ओपीडी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर दंत चिकित्सक कंचन बाड़ा समेत अस्पताल कर्मी मौजूद मिले। निरीक्षण के बाद अयुब खान ने बताया कि सीएचसी में चिकित्सकों के आठ पद स्वीकृत हैं, जबकि पूर्व में पांच चिकित्सक कार्यरत थे। हाल ही में दो चिकित्सकों प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीलिमा कुमारी, डॉ. मनोज कुमार का अन्य जिलों में तबादला कर दिया गया है। वहीं डॉ. तरुण जोश लकड़ा की देवघर में प्रतिनियुक्ति है जबकि डॉ. प्रकाश बड़ाईक का कुछ दिन पूर्व निधन हो चुका है। ऐसे में अस्पताल लगभग चिकित्सक विहीन हो गया है। उन्होंने कहा कि बिना नए चिकित्सकों की पदस्थापना के बिना तबादला करना उचित नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.