लातेहार, अगस्त 3 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार संवेदक संघ के बैनर तले जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे संवेदकों ने सोमवार को संघ के अध्यक्ष राजन तिवारी की अध्यक्षता में डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में संघ के सचिव दिलीप कुमार उर्फ पवन, कोषाध्यक्ष रविकांत पासवान, रंजन प्रसाद, अशोक गुप्ता, मो. मोज्जमिल, अजय कुमार गुप्ता, मो. एहसान एवं अरविंद कुमार गुप्ता शामिल थे। ज्ञापन में नई रॉयल्टी चालान व्यवस्था को अव्यावहारिक बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने, विभिन्न विभागों में लंबित करोड़ों रुपये के भुगतान में तेजी लाने तथा सरकारी निविदाओं में स्थानीय संवेदकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके अलावा डीएमएफटी, सीएसआर व विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) मद की बकाया राशि का भुगतान,...